
आज ओम पुल के निकट बैरागी कैंप घाट पर एक कावड़िया सुशांत सिंह, जो नशे की हालत में लग रहा था, उसने गंगा जी में छलांग लगा दी । कांवड़ियों की सुरक्षा में तैनात एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गुड्डू कुमार और चंदन के साथ उसको सकुशल बचा लिया।
पानीपत हरियाणा निवासी कांवड़िया सुशांत की आयु 33 साल है । बचाव दल के ऑपरेशन में उप निरीक्षक आशीष त्यागी, हेड कांस्टेबल राकेश रावत और खीम सिंह, आरक्षी प्रदीप कुमार, गुड्डू कुमार, चंदन, विक्रम और चालक आनंद शामिल रहे ।एसडीआरएफ टीम के बचाव दल ने अभी तक कई कांवड़ियों एवं यात्रियों को गंगा की धारा बहते हुए नई जिंदगी लौटाई है जिसके लिए मेला संपन्न होने पर संस्थाओं को विशेष रूप से सम्मानित करना चाहिए।



