श्रावण के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में भक्तों ने कियाजलाभिषेक
दक्ष प्रजापति महादेव बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की रही भीड़



हरिद्वार 14जौलाई 2025। आज श्रावण मास का पहला सोमवार था तीर्थ नगरी के पौराणिक एवं स्थापित मंदिरों में शिव भक्तों का सुबह से ही जलाभिषेक करने का तांता लगा हुआ था। कनखल के दक्ष प्रजापति महादेव, बिल्वकेश्वर महादेव, दरिद्र भंजन, दुःखभंजन ,तिलभांडेश्वर राजराजेश्वर गुप्तेश्वर, नीलेश्वर,गौरी शंकर, कामेश्वर , सर्वेश्वर, पाठेश्वर सहित क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर भक्तों की श्रद्धा का केंद्र बने रहें।
शिव पुराण में वर्णित तथ्य के आधार पर भगवान भोलेनाथ ने दक्ष प्रजापति को प्रत्येक वर्ष श्रावण मास में कनखल में ही निवास करने का वरदान दिया था।
तीर्थ नगरी में ही दूसरा पौराणिक मंदिर हरिद्वार के विल्व पर्वत की तलहटी में स्थित बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर है शिव पुराण के अनुसार हरिद्वार में ब्रह्मा जी की प्रेरणा से मां गौरी ने शिव जी को प्राप्त करने के लिए तपस्या कर शिव से वरन करने का वरदान पाया। यहां गौरी कुंड है जो माता के द्वारा स्थापित कहा जाता है जिसकेजल से स्नानकरने से कई व्याधियों को दूर किया जा सकता है। इसअवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्षमहंत रविन्द्रपूरी जी महाराज ने भी निरंजनी अखाड़ा में चरण पादुका मंदिर में भगवान शिव का पूजन अभिषेक किया।



