

नैनीताल। गुरुवार को माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल में परगना ज्वालापुर के नूरपुर पंजाहेड़ी में सरकारी जमीन पर अवैध फ्लाई ओवर एवं पुल निर्माण पर समाज सेवी शुभम सरकार की दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए माननीय मुख्यन्यायाधीश जी.नरेंद्र एवं माननीय न्यायाधीश आलोक मेहरा की खंडपीठ द्वारा जिलाधिकारी हरिद्वार को इस जमीन पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। इस आदेश होने के बाद जिला प्रशासन की ओर से रििपोर्ट के लियेकवायद शुरू करेगा।



