Blog

सैनी आश्रम के प्रबंधन के लिए नई समिति को लेकर भारी हंगामे में

पूर्व मंत्री सैनी सभा में विरोध प्रदर्शन को देख रफू चक्कर हुए

हरिद्वार। सैनी आश्रम में आज सैनी समाज की हुई बड़ी बैठक में समाज के हजारों लोगों ने शिरकत करते हुए सैनी आश्रम का संचालन करने वाली संस्था सैनी सभा(रजि0) की नई कार्यकारिणी हेतु सदस्यता प्रारंभ करने और उसके बाद निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने की मांग की। जिसका बैठक में उपस्थित समाज के बंधुओं ने हाथ उठाकर समर्थन किया।
इससे पूर्व कुछ समाज के लोगों द्वारा 2009 की भांति एक बार फिर से सैनी आश्रम पर अपनी गिद्ध दृष्टि डालते हुए माह अक्टूबर में जाली दस्तावेज बनाकर समाज से छिपकर 23 अक्टूबर 2024 को नई सैनी आश्रम के नाम पर नई संस्था “प्रबंध समिति, सैनी आश्रम, ज्वालापुर” पंजीकृत करवा ली जिसका बैठक में उपस्थित लोगों ने खुलकर विरोध किया और पूर्व मंत्री रहे राम सिंह सैनी और नई संस्था में बने पदाधिकारियों के खिलाफ खूब नारेबाजी की, भारी विरोध को देखते हुए पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी और उनके समर्थक बैठक से भाग खड़े हुए।बैठक के बीच में पूर्व अध्यक्ष आदेश सैनी पर भी समाज के लोगों ने हाथ साफ कर दिया। हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए बीच बचाव किया। उसके बाद समाज की भरी बैठक में लोगों ने उपरोक्त नई संस्था बनाने वालों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास कर सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
बैठक में बताया कि सैनी आश्रम, सैनी सभा की सम्पत्ति है जिसका बैनामा 28 फरवरी 2022 को हुआ था, जिसके सभी दस्तावेज उपलब्ध हैं। समाज की बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में सैनी सभा(रजि0) की नई कार्यकारिणी हेतु सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा उसके बाद निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराए जायेंगे और जालसाजी व फर्जी दस्तावेज तैयार कर नई संस्था बनाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us