Blogअपराधउत्तराखंडपुलिस बुक

आबरू लूटी, 5लाख ऐंठे, अब ब्लैक मेल कर 20लाख लेने की धमकी, गिरफ्तार

गढ़े धन, बच्चा होने के टोने टोटके के जाल में कई फंसे

 रुद्रपुर (अपराध ब्यूरो)।कोतवाली के अंतर्गत एक महिला द्वारा बताया गया कि आरोपी ने उसके घर के अंदर जमीन के नीचे दबा हुआ धन निकालने का नाटक करते हुए उसके साथ जबरन बलात्कार किया साथ ही उसकी अश्लील वीडियो  भी बना ली, इसी वीडियो को दिखाकर उसने पीड़ित से पाँच लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपी ने इसके बाद भी, आरोपी महिला को उस आपत्तिजनक वीडियो का भय दिखाकर 20 लाख रुपयों की और मांग कर रहा था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने  अभियुक्त रामभक्त को डिग्री कॉलेज, रामपुर रोड, रुद्रपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अपने खिलाफ हुए मुकदमे की भनक लग चुकी थी और वह मुंबई फरार होने की तैयारी में था किन्तु पुलिस की फटाफट की गई कार्यवाही के कारण उसे भागने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी बहरूपिए रामभक्त ने इससे पहले भी कई महिलाओं एवं सीधे लोगों को अपना शिकार बना लाखों रुपए ऐंठने में सफल रहा था। महंगी दिखावटी किराए की गाड़ियों को रखने के शौकीन से लोग जल्द प्रभावित हो जाया करते थे। गढ़ा धन, बच्चा होने साथ ही बिजनेस में सफलता के लिए झूठा उपाय बता शिकार बनाने में माहिर था। महिला के इस साहसिक कदम उठाने से आगे भी कईयों को लूटने से बचा लिया है। जनपद कप्तान मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम को बधाई मिल रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us