
हरिद्वार(अपराध ब्यूरो)। दिल्ली से दो नाबालिक लड़कियों को भगाकर लाने वाले गैर समुदाय के दो युवकों को जीआरपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मामले में दिल्ली पुलिस दोनों की तलाश में लगातार दबिश देने में जुटी हुई थी। पुलिस की सूचना पर दिल्ली पुलिस हरिद्वार स्टेशन पर पहुंची ।
जीआरपी हरिद्वार पुलिस लगातार रेलवे स्टेशन पर चैकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में रविवार को जीआरपी पुलिसकर्मियों ने रेलवे स्टेशन पर दो युवक युवतियों को संदिग्धावस्था में बैठे देखे। जब उनसे पूछताछ की तो दोनों युवक हड़बड़ा गए और पुलिसकर्मियों को गुमराह करने लगे। शक होने पर पुलिसकर्मी सभी को जीआरपी थाने ले आए, जहां सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि उक्त युवक युवतियां अलग-अलग धर्म के निकले,इनमें लड़कियां काफी कम उम्र की हैं व नाबालिक हैं।
जीआरपी थाना इंचार्ज अनुज सिंह ने गहराई से पड़ताल की तो पता चला कि दोनों युवकों ने हरिद्वार पहुंचकर एक धर्मशाला में कमरा भी लिया था, जहां से घूमते हुए वह स्टेशन आए एवं जीआरपी पुलिस की नजर में चढ़ गए। पूछताछ में जीआरपी को पता चला कि दोनों के खिलाफ दिल्ली के थाना-छावला में धारा 137(2) के तहत मामला भी दर्ज है,जिसके पश्चात जीआरपी पुलिस की सूचना पर दिल्ली पुलिस हरिद्वार पहुंची, जहां दोनों किशोरियों व आरोपी युवकों को उनके सुपुर्द कर दिया गया। दिल्ली पुलिस जीआरपी पुलिस का आभार व्यक्त कर चारों को अपने साथ लेकर दिल्ली रवाना हो गई।
दो दिन पहले भी दिल्ली से ही एक नाबालिक लड़की को गैर समुदाय के युवक साथ जीआरपी पुलिस ने लाखों की नगदी लिए रेलवे स्टेशन से बरामद किया था। जिसमें युवक किशोरी को बहला फुसला कर घर से भगा कर लाया था।



