बुके नहीं बुक कल्चर अपनाए: मुख्यमंत्री धामी
पर्यावरण दिवस पर आवास में मां के नाम से पौधारोपण किया

ब्यूरो
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फॉरेस्ट विभाग के अधिकारियों को हर फॉरेस्ट डिविजन में एक हजार फलदार पेड़ लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि वन्य जीवों के आहार की चिंता भी की जानी चाहिए अन्यथा वन्य जीव जंतु आबादी वाले क्षेत्रों में आ जाते हैं और इसके बाद मनुष्य जीव संघर्ष शुरू होता है। उन्होंने लोगों से आह्वाहन करते हुए कहा कि हमें बुके भेंट की जगह बुक देने वाली कल्चर को अपनाना चाहिए। धामी ने पर्यावरण दिवस पर अपनी पत्नी गीता धामी के साथ अपनी मां के नाम से एक पौधा लगाया।
इस अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने भी अपने विभाग की उपलब्धियों को रखते हुए पहाड़ों एवं पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण पर जोर दिया। पर्यावरण दिवस पर मुख्य सचिव आनंदवर्धन , वन सचिव एन रविशंकर, धीराज सिंह, दुर्गेश पंत आदि अधिकारी जन उपस्थित रहे।




