
हरिद्वार 17मई। भारत विकास परिषद की संस्कार शाखा के चुनाव में भव्य समारोह में हरिद्वार तीर्थ पुरोहित समाज पालीवाल परिवार से आने वाली शोभना पालीवाल को अध्यक्ष बनाया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्कृत शिक्षा निदेशक डॉक्टर आनंद भारद्वाज की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष मनीषा सिंघल एवं सचिव संजय गर्ग ने शोभना पालीवाल को लेपल पिन लगाकर पदभार ग्रहण कराया साथ ही सचिव एवं वित्त सचिव को पदभार ग्रहण कराया गया। 22सदस्यों को भी परिवार सहित शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में राजनीतिक एवं समाजिक क्षेत्रों से संबंधित गणमान्य अतिथियों ने एवं देहरादून, रुड़की एवं हरिद्वार शाखाओं से सदस्यों भी शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन समाजसेवी विजयेन्द्र पालीवाल द्वारा किया गया।



