
हरिद्वार 11मई। आज दोपहर सेक्टर 2बैरियर तिराहे के पास रेल पटरी पर एक महिला एवं एक पुरुष ने अज्ञात कारणो से वंदे भारत ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। दोनो की मौत के बाद जी आर पी ने पहचान हेतु खोजबीन में कोई साक्ष्य नहीं मिला। पुलिस ने आसपास पूछताछ करने की कोशिश की थी लेकिन दोनो के बारे में किसी को पता नहीं था, पुरुष 50वर्ष एवं महिला 45वर्ष की के लगभग पुलिस अन्य माध्यमों से दोनो की पहचान करने का प्रयास कर रही है।दोनो शवों को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया गया। ट्रेन ड्राइवर के द्वारा पुलिस को बताया गया कि जिस समय दोनों ट्रेन के सामने आए उस समय 90की स्पीड होने के कारण ब्रेक लगाने असंभव थे।



