
देहरादून 1मई 2025। उत्तराखंड राज्य में वैसे ही अधिकारियों की कमी है ऐसे में 2004 के राज्य कैडर के वरिष्ठ आई ए एस अधिकारी वी वी पुरुषोत्तम द्वारा शासन को अपना वी आर एस का आवेदन भेजा है जो इस समय कार्मिक विभाग में है।पुरुषोत्तम तेलंगाना राज्य के मूल निवासी हैं जो पारिवारिक कारणो से स्वैच्छिक सेवानिवृति चाह रहे हैं। उत्तराखंड सरकार ने पत्र को केंद्रीय स्तर पर कार्यवाही के लिए भेजा है। पुरुषोत्तम के पास इस समय सचिव पशुपालन एवं निर्वाचन की जिम्मेदारी है।वरिष्ठ अधिकारी को स्वीकृति संभवतः इस माह मिल सकती है। एक आई ए एस के खाली पद पर फिर से आई ए एस की वरिष्ठता सूची बनाई जाएगी।



