उत्तराखंड
10वी में 90.77एवं 12वीं में 83.23प्रतिशत परिणाम घोषित
10वीं में बागेश्वर के चौहान व 12वीं में देहरादून की अनुष्का रही टॉप

उत्तराखंड,19अप्रैल। आज सुबह रामनगर उत्तराखंड विद्यालयीय परिषद द्वारा 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित कर सवा दो लाख छात्रों का इंतजार खत्म कर दिया है । बेहतर परिणामो में 10वीं का 90.77रिजल्ट रहा जिसमे 88.20लड़के तथा 93.25लड़कियों ने फिर बाज़ी मारी है। वहीं 12वीं में 83.23रिजल्ट सफल छात्र छात्राओं का रहा 80.10प्रतिशत लड़के एवं 86.20छात्राओं ने परीक्षा पास कर इसमें भी लड़कों से बेहतर परिणाम दिए हैं। 10वी में बागेश्वर के कलम सिंह चौहान टॉपर रहें वहीं 12वीं में देहरादून की अनुष्का राणा टॉपर रही।



