देहरादून 12अप्रैल ,2025/राज्य सरकार द्वारा भू संपदा अपीलीय अधिकरण में प्रशासनिक सदस्य के रूप में अधिवक्ता एवं तीर्थ पुरोहित मनोज कौशिक को पदभार संभालने के लिए पत्र जारी कर दिया है। शासन में उप सचिव अर्पण कुमार राजू द्वारा जारी पत्र में मनोज कुमार को आगमी कार्यकाल पांच वर्ष एवं 65वर्ष आयु तक नियुक्ति दी गई है। नए दायित्व मिलने पर विधायक रानीपुर आदेश चौहान,अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के उपाध्यक्ष श्री कांत वशिष्ठ एवं बार एसोशिएशन के अध्यक्ष नमित शर्मा ने कौशिक को बधाई दी है। कौशिक पूर्व में भी रेरा के सदस्य रहे हैं।