
देहरादून- गत दिवस राजधानी देहरादून समेत पहाड़ी जिलों में झमाझम बारिश हुई,वहीं केदारनाथ धाम में सोनप्रयाग से केदारनाथ जाने वाला पैदल मार्ग में जंगल चट्टी के पास बाधित हो गया जिसके बाद यात्रा पर रोक लगा दी गई है। वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर रुद्रप्रयाग समेत कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
मौसम विज्ञान निदेशक बिक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड के कई जिलों में 16 और 17 को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। किन्तु रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, उत्तरकाशी एवं नैनीताल में भारी बारिश रहने की प्रबल संभावना। मौसम निदेशक ने कहा कि उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट है जिससे कई जगहों पर भूस्खलन होने की संभावना है। मौसम निदेशक द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वह गाड़ /गदेरों से दूरी बनाएं रखें।



