स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज बने अमरनाथ श्राईन बोर्ड के सदस्य
जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मनोनीत किया


। हरिद्वार 21मई। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ श्राईन बोर्ड में आगामी तीन वर्ष के लिए बतौर सदस्य देश के प्रख्यात संत आचार्य जुनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज को नामित किया है। बोर्ड में नौ बहु प्रतिष्ठित हस्तियों को सदस्य बनाया गया है जिनमे हरिद्वारके स्वामी विश्वेश्वरानंद जी महाराज को पुनः बोर्ड में सदस्य बनाया गया है।ये खबर तीर्थ नगरी में पहुंचते ही संतो एवं जन सामान्य में हर्ष की लहर फैल गई। जहां संतो ने महाराज श्री को बधाईयां दी वहीं पत्रकारों की ओर से भी शुभकामनाएं दी गई। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखंड के का.प्रदेश अध्यक्ष अविक्षित रमन, उपाध्यक्ष डॉo रजनीकांत शुक्ल, जिलाध्यक्ष संजय आर्य एवं महामंत्री अमित कुमार ने बधाई देते हुए कहा है कि संत के बोर्ड में आने से अमरनाथ यात्रा एवं क्षेत्र में विकास होगा साथ ही देश के हिंदू धर्म अनुयाइयों की संख्या में भी वृद्धि होगी।



