अपराध

हरिद्वार में रंगे हाथों पकड़ा गया तहसील कर्मचारी

एडवोकेट से काम के बदले दस हजार रुपए लेने का आरोप

हरिद्वार19मई। उत्तराखंड विजिलेंस की टीम ने जनपद की रूड़की तहसील में अपर तहसीलदार के पेशगार को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि आरोपित द्वारा एक महिला से रिश्वत ली गई थी।

खबरों के अनुसार रुड़की तहसील में अपर तहसीलदार के पेशगार के पद पर रोहित निवासी अम्बर तालाब रुड़की की तैनाती है। बताया गया है कि एक अधिवक्ता से किसी कार्य को कराने के लिए रोहित द्वारा धनराशि की मांग की गई गई थी,जिसके बाद अधिवक्ता ने सूचना विजिलेंस को दी।

विजिलेंस टीम ने पीडि त के साथ आरोपी को पकड़ने की पूरी रणनीति तैयार की और कैमिकल लगे नोटों को पीडि़त के द्वारा पेशगार के पास भिजवाया, जैसे ही पेशगार ने पैसे लिए तो पहले से तैनात विजिलेंस की टीम ने उसे  नोटो के साथ पकड़ लिया। विजिलेंस द्वारा रोहित के विरुद्ध कानूनी कारवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us