Blogधर्म और आस्था

प्रेस क्लब में गंगा सभा के अध्यक्ष महामंत्री द्वारा वाटर कुलर का किया लोकार्पण

गंगा सभा हरिद्वार द्वारा किया गया सप्रेम भेंट

हरिद्वार 19मई। राज्य की प्रमुख तीर्थ स्थल पर विख्यात पत्रकारों की संस्था प्रेस क्लब हरिद्वार द्वारा आज वाटर कुलर को शुरू करवाया गया है।कार्यालय बिल्डिंग में पानी की व्यवस्था को सुचारू करने के लिए गत वर्ष हर की पौड़ी की प्रबंधकारिणी संस्था ने एक वाटर कुलर दिया गया था जिसे वर्तमान अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री दीपक मिश्रा की टीम ने आज श्री गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम एवं महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने अपनी टीम के साथ क्लब बिल्डिंग पहुंचकर विधिवत कार्यक्रमानुसार शुरुआत कर दी है। गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा कि सभा तीर्थ स्थल में यात्रियों के साथ विभिन्न स्थानों एवं संस्थाओं के लिए समाजिक कार्यों को करती आ रही है । सभा के महामंत्री वशिष्ठ ने कहा कि सभा द्वारा कई स्थानों पर वाटर कुलर लगवाए है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब के लिए भविष्य में कार्य कराने के लिए सभा में वार्ता कर अन्य सहयोग देने का आश्वासन दिया। निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानन्द गिरी जी ने गंगा सभा हरिद्वार एवं प्रेस क्लब हरिद्वार की प्रशंसा करते हुए तीर्थ क्षेत्र में दोनों के योगदान की सराहना की।क्लब अध्यक्ष चौधरी द्वारा सभा के द्वारा दिए गए वाटर कुलर के लिए आभार व्यक्त किया तथा क्लब में पहुंचे सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। वरिष्ठ पत्रकार शिव शंकर जायसवाल ने सभा के जनसहयोगी कार्यों की सराहना की क्लब के साथ मिलकर आगे भी पत्रकारों के हितों को ध्यान रखने के लिए सभा के पदाधिकारियों के समक्ष बात रखी। एन यू जे के आदेश त्यागी एवं उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हरिद्वार के अध्यक्ष संजय आर्य ने गंगा सभा के द्वारा किए गए पुण्य कार्य के लिए साधुवाद दिया। प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने सभा के पदाधिकारियों से प्रेस क्लब भवन में आवश्यकताओं के अनुसार माँग पत्र देते हुए वाटर कुलर के लिए क्लब की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। महामंत्री दीपक मिश्रा ने भव्य कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर गंगा सभा के अध्यक्ष, महामंत्री एवं उपाध्यक्ष मनोज झा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। गंगा सभा की टीम कोषाध्यक्ष अविनाश श्रोतरीय , गंगा सेवक दल में उज्ज्वल पंडित, अभय त्रिपाठी, स्वागत सचिव सिद्धार्थ चक्रपाणि,सुधीर शर्मा, घाट व्यवस्था सचिव वीरेंद्र कौशिक एवं गौरव झा काक्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया । क्लब के कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष सुनील पाण्डे  बृजेंद्र हर्ष, अविक्षित रमन, अमित शर्मा ,रामचन्द्र कन्नौजिया , कोषाध्यक्ष काशीराम सैनी, बृज पाल सिंह जिला सूचना अधिकारी नदीम अहमद,बालकृष्ण शास्त्री सुनील पाल, मयूर सैनी, राहुल वर्मा, रोहित शिखौला, सुनील मिश्रा, बेलवाल ,शिव कुमार, मनोज खन्ना, मुदित अग्रवाल महावीर सिंह नेगी,तनवीर अली, मलिक, हरीश सहित कई पत्रकारों ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us